सिमडेगा उपायुक्त ने पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम का किया निरीक्षण

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा  अजय कुमार सिंह ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित मनोरम पर्यटन स्थल का पर्यटन को नई दिशा देने के लिए नई सोच के साथ केला घाघ डैम भ्रमण किया। उपायुक्त ने केला घाघ की सुंदरता को देख अत्यंत प्रसन्न हुए। पर्यटन के रूप में विकसित करने हेतु आवश्यक संभावनाओं को तलाशा। उन्होंने कहा कि सुंदरता से परिपूर्ण सिमडेगा के पर्यटन केला घाघ, यह  आर्थिकी  दृष्टिकोण से भी अपार संभावनाओं वाला क्षेत्र है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने के साथ ही पर्यटक सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान देने की दरकार है। सुरक्षित व भयमुक्त पर्यटन पर ध्यान देने के साथ ही पारंपरिक पर्यटन से बाहर निकलकर नए रूप में विकसित करने की जरूरत है।मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता  राजेंद्र प्रसाद सिंह उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment