जलडेगा में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, प्रखंड परिसर के सरकारी मेडिकल क्वार्टर में दिया घटना को अंजाम

जलडेगा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में जलडेगा पुलिस ने बताया कि पीड़िता बानो थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरिया निवासी हैं शनिवार को जलडेगा थाना क्षेत्र के टंगिया में अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ मेहमान आई थी एवं सोमवार को बनजोगा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार घुमने गई थी। वापस लौटने के क्रम में आरोपी सूरज नायक ने युवती को अपने ऑटो में बैठा लिया एवं उसे बहला फुसलाकर अपने साथ पतिअम्बा बस्तीटोली ले गया जहां आरोपी सुरज नायक ने अपने एक अन्य साथी विक्की नायक के साथ मिलकर गांव में एक खाली पड़े मकान मे युवती के साथ रात भर दुष्कर्म किया। अगले सुबह सूरज और विक्की ने जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बतौर ड्रेसर के रुप में कार्यरत नीलकमल सिंह को लड़की के संबंध में जानकारी दिया एवं लड़की को आवंटित मेडिकल आवास में रखा। लड़की को क्वार्टर में रखने के बाद तीनों दोस्तों ने सुमित लुगुन नामक अपने एक और साथी को इसकी जानकारी दी। जहां मंगलवार एवं बुधवार तक चारों आरोपियों ने बारी बारी से युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती को गुरुवार सुबह विलियम चौक के निकट छोड़कर भाग गए। लड़की वापस जलडेगा थाना गेट के पास एक होटल में बैठी थी इसी बीच आरोपी सुमित लुगुन अपने साथी का बाइक लेकर होटल से कुछ खरीदने आया था जहां पर युवती ने आरोपी सुमित लुगुन को देखकर चिल्लाने लगी और कहने लगी ये लोग मेरे साथ दुष्कर्म किया है। इतना सुनते ही सुमित लुगुन बाइक को छोड़कर भाग गया। पीड़िता ने अपने हथेली में बाइक का नंबर लिख रखी थी, लड़की की बात सुनकर आस पास भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर लड़की को अपने साथ थाना ले गए और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद लड़की ने एसआई बीरेंद्र शर्मा और धीरज उरांव के सामने अपना बयान दर्ज कराई। बयान लिखने के बाद पुलिस लड़की को अपने साथ लेकर घटनास्थल गई और लड़की की निशानदेही पर अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान नीलकमल सिंह 24 वर्ष पिता लालधर सिंह ग्राम लम्बोई तिलईजारा, विक्की नायक 24 वर्ष पिता छोटका नायक, सुरज नायक 23 वर्ष, पिता छोटेश्वर नायक ग्राम पतिअम्बा, और सुमित लुगून 25 वर्ष पिता जोसेफ लुगून जलडेगा जामटोली के रूप में की है।

घटना की जानकारी होने के बाद से जलडेगा के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती के बाबजूद भी प्रखंड परिसर के सरकारी क्वार्टर में  कोई भी अनजान लड़का लकड़ी  बिना रोक टोक के आता जाता है.. लगातार दो दिन लड़की को सरकारी क्वार्टर में रखने के बाबजूद भी किसी को खबर तक नहीं होना ये आश्चर्य की बात है। प्रखंड परिसर में रहने वाले कर्मियों की सुरक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च कर बड़ा गेट भी लगाया गया है लेकिन आज भी यह गेट कभी रात को बंद नहीं होता। ये भी एक कारण है कि आधी रात को कोई भी आसानी से किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

Related posts

Leave a Comment