सिमडेगा:केरसई प्रखंड के किनकेल में 48वीं हॉकी प्रतियोगिता की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। विधायक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कमेटी के सभी पदधारियों को बधाई दी। साथ ही प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतियोगिता में सफल बनाने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया। विधायक ने कहा कि सभी के सहयोग से किनकेल में हॉकी प्रतियोगिता लगातार 48 वर्षों से चल रहा है। बहुत जल्द यह टूर्नामेंट अपना 50वां टूर्नामेंट का आयोजन पूरा करेगी। जो इस क्षेत्र के साथ साथ सिमडेगा जिला के लिए गौरव की बात है। विधायक ने कहा कि किनकेल में हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के बाद से ही यह क्षेत्र हॉकी के लिए उर्वरक साबित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन इस क्षेत्र को हॉकी का पौधशाला बनाया। आज इसी प्रतियोगिता का नतीजा रहा है किनकेल से ही सबसे ज्यादा हॉकी खिलाड़ी जन्मे। और विदेशों में अपनी धाकड़ पहचान बना रहे हैं।

।बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की,पेरिस चेयरमेन जोहन भेंगरा,सहायक चेयरमेन सुरजमानी केरकेट्टा,सी एन आई पेरिस चेयरमेन मार्कस मुखी,जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज,विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, विधायक प्रतिनिधि नीरोज बड़ा,विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मूंश खेस,उप प्रमुख सिलबेस्तर बघवार,जिला सचिव विनय तिग्गा आदि उपस्थित थे।