बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा एवं मेरी माटी मेरा देश को ले केरसई में बैठक सम्पन्न

केरसई:21 सितंबर को सिमडेगा बिधानसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री का आगमन होगा जहाँ वे सिमडेगा बिधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं जनता को संकल्प यात्रा के तहत संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता हेतु केरसई नगर भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,केरसई मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने स्वागत भाषण कर अथितियों का स्वागत किया।बैठक को संबोधित करते हुए संकल्प यात्रा के विधानसभा संयोजक पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा ने कहा की जिस तरह से जमीन से लेकर बालू तक की लूट इस सरकार में हो रही है उसे जानता काफी आक्रोशित है इसी का परिणाम है कि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ रही है, सरकार अब अपने आखिरी दिन गिन रही है यह भ्रष्ट सरकार जल्द ही जाने वाली है।बैठक को सम्बोधित करते हुए संकल्प यात्रा के बिधानसभा सहसंयोजक ओमप्रकाश साहू ने कहा कि पूरे राज्य में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का संकल्प यात्रा हो रहा है कोलेबिरा और सिमडेगा में भी संकल्प यात्रा को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं।साथ ही ओम प्रकाश साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत गांव गांव जाकर हर घर से एक चुटकी मिट्टी लें उसे अमृत कलश में रखकर संग्रह करें जिसे दिल्ली कर्तव्य पथ की अमृत वाटिका में ले जाया जाएगा यह सैनिकों के लिए बहुत बड़ा सम्मान है।केरसई प्रखंड प्रमुख तरण भोय ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें और राज्य सरकार के विफलताओं को लोगों तक पहुंचाएं, संकल्प यात्रा में सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लें बैठक में शक्तिकेन्द्रवार प्रभारियों की नियुक्ति की गई जो शक्ति केंद्र में बैठक कर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम एवं संकल्प यात्रा की सफलता हेतु बैठक करेंगे।कार्यक्रम से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मंच संचालन महामंत्री प्रभु माझी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने किया।मौके पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह केरसई प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष कामेश प्रसाद महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद मंत्री सुधीर मांझी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामविलास राणा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बड़ाईक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

161

◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆

Related posts

Leave a Comment