डुमरी में जीत की गूंज झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर भी दी सुनाई

बाँसजोर:डुमरी उपचुनाव का परिणाम आ चुका है जिसमे आई एन डी आई ए की प्रत्याशी बेबी देवी की 17,000 वोटों से जीत हुई है जिसका जश्न झारखंड के कोने कोने में मनाया जा रहा इधर झारखंड-ओडिशा बॉर्डर पर स्थित सिमडेगा जिला के बांसजोर प्रखंड में भी आई एन डी आई ए. प्रत्याशी बेबी देवी की जीत का जश्न जोर शोर से मनाया गया।सिमडेगा कांग्रेस सेवा दल मुख्य कार्यवाहक संगठक सह जिला परिषद सदस्य बांसजोर सामरोम पौल तोपनो के द्वारा बेबी देवी को जीत की बधाई दी गई एवं कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटी गई। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष बांसजोर बर्थोलोमी तिर्की, मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू, सेवा दल सदस्य विजय किंडो, पंचायत अध्यक्ष असियन खेस, प्रखंड सचिव नोएल डांग, मीडिया प्रभारी गौरव साहू, नेथनिएल बेडिंग, कुंवर कंडुलना, अनमोल लकड़ा , विनीत किंडो एवं अन्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं के द्वारा पटाखें फोड़े गए एवं कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, आई एन डी आई ए गठबंधन जिंदाबाद के नारे लगाए गए।

Related posts

Leave a Comment