सिमडेगा:बीरू मंडल के बीरू पंचायत में मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह के नेतृत्व में पूरे देश में चल रहे राष्ट्रीय अभियान मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर ब्राह्मण बस्ती में श्री जगन्नाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद वहां से मिट्टी संग्रह कार्यक्रम का शुरूआत किया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ने कहा की यह कार्यक्रम देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित है श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर से मिट्टी उठाने के बाद रिटायर्ड सैनिक मनोज द्विवेदी, राजा साहब दुर्ग विजय सिंह देव, घनश्याम दास, गणेश पाढी़, सुमन बीसी के आवास में जाकर मिट्टी संग्रह किया गया यह कार्यक्रम सभी पंचायत में निरंतर चलता रहेगा और संग्रह करने के उपरांत अमृत कलश मंडल से जिला और जिला से प्रदेश और प्रदेश से कर्तव्य पथ अमृत वाटिका दिल्ली ले जाया जाएगा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह संकल्प यात्रा के जिला प्रभारी राकेश भास्कर पूर्व मंत्री विमला प्रधान जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बडाईक प्रदेश का समिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू जिला कोषाधगर अनूप प्रसाद किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरा राम पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश मिश्रा एवं सुमंत बीसी सक्रिय कार्यकर्ता आदित्य केसरी घनश्याम दास दिनेश्वर होता सीताराम दास रामजीत सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे
