कोलेबिरा :प्रखंड कार्यालय परिसर में 12 सितंबर एवं 16 सितंबर को दो दिवसीय मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें आज 12 सितंबर को प्रखंड सभागार में मृत लोगों के परिवार वालों के बीच मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को जानकारी के अभाव व अन्य समस्याओं के कारण मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाते थे। ग्रामीणों के इन परेशानियों को देखते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप के माध्यम से ग्रामीण अपने उन आश्रितों व परिजनों का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है। मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कैंप में सभी बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, सभी पंचायत के मुखिया आदि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों के मतदाता सूची में विद्यमान मृत मतदाताओं को चिन्हित कर विलोपित करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्यवाही किया जा रहा है। जिसमें 12 सितंबर को कोलेबिरा प्रखंड सभागार में कुल 105 मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अधिवक्ता जुगल किशोर राम, मुखिया अनीता जड़िया, मुखिया अंजना लकड़ा, मुखिया महिमा लकड़ा, पंचायत समिति सदस्य उषा देवी एवं ज्योति कश्यप उपस्थित थे।

52