जलडेगा के कोनमेरला में किसानों को जैविक खेती का मिला प्रशिक्षण

जलडेगा :प्रखंड के कोनमेरला पंचायत सभागार में लीड्स संस्था द्वारा आयोजित किसानों का दो हाई वैल्यू क्रॉप प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को किया गया। दूसरे दिन के प्रशिक्षण में किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में जलडेगा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोनू सिंह ने किसानों को खेतों की शक्ति बनाए रखने के लिए जैविक खेती के महत्व के बारे मे जानकारी दी। कहा कि गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक फसल प्राप्त करने के लिए जैविक खेती आवश्यक है इसके साथ ही जैविक खेती में पानी की भी कम खपत होती है। रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस मौके पर किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभ पर विस्तृत रूप से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र बनाने की विधि व जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया। वहीं लीड्स संस्था के प्रखंड परियोजना समन्वयक आलोक कुमार ने कहा कि आज रसायनिक स्रोतों से हमारे खेत की उर्वरा शक्ति क्षीण होते जा रही है। इसलिए जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इस प्रशिक्षण में पंचायत सचिव अमित आशीष डुंगडुंग, लीड्स संस्था के कार्यकर्ता मनोज बिंझिया, कुलदीप सुरीन, कलिंद्र प्रधान सहित किसान उपस्थित थे।

77

Related posts

Leave a Comment