पति-पत्नी का आपसी विवाद बना मौत का कारण, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जलडेगा: थाना क्षेत्र के ग्राम रोबगा गंझु टोली में 48 वर्षीय सोनामती देवी, पति गंगेश्वर बेसरा नामक महिला ने गुरुवार सुबह 8 बजे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनामती देवी का बिगत कुछ समय से मानसिक संतुलन खराब चल रहा था। गुरुवार को अपने पति के साथ झगड़ा हुआ जिसके बाद महिला ने खुद को कमरे में बंद कर ली और साड़ी के का फंदा बनाकर उसमें झूल गई। झगड़े के बाद महिला का पति काम पर बहार निकाला था, उसकी सास अपने खेत उड़द उखाड़ने गई थी। घर पर कोई नहीं था मौके नज़ाकत को देखते हुए महिला ने अपने सय्यन कक्ष में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पति जब घर लौटा तो घर के बाहरी दरवाजे सभी बंद थे खिडकी से झांक कर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। महिला के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं सबका रो रो कर बुरा हाल है। मामले की जानकारी पंचायत के मुखिया प्रशांत लुगून एवं जलडेगा पुलिस को दी गई थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर होस्पिटल सिमडेगा भेज दिया।

Related posts

Leave a Comment