बांसजोर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरते पंचायत के कच्छुपानी के बाजार टोली से अल्बर्ट डुंगडुंग नामक 40 वर्षीय युवक द्वारा खुद पर केरोसिन तेल डालकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बीच युवक बुरी तरह जल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्बर्ट डुंगडुंग खेत से अपने घर धान ढो रहा था। काम खत्म होने के बाद धान के गांज में बैठा था पत्नी घर में काम कर रही थी। इसी बीच अल्बर्ट को ना जाने क्या हुआ और सामने रखे किरोसीन तेल को लेकर अपने शरीर में डाला और आग लगा लिया। पुआल होने के कारण देख-देखते आग प्रचंड रुप ले लिया पत्नी ने किसी प्रकार आग की लपटों से पति को निकाली और आग पर काबू पाया। इधर घटना की जानकारी लोगों को मिलते ही लोग मदद के लिए पहुंचे और आस पास के सभी को जानकारी दिया गया। मुखिया सीमा डुंगडुंग और पुलिस प्रशासन की मदद से घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेजा गया जहां से घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए ईलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।
