सिमडेगा:उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नवाचार परिषद्, राँची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद कोलकाता के द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी जिले एवं प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों को विज्ञान से संबंधित जानकारी देगी। इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने प्रदर्शनी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस लगे विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन झा, नजारत उपसमाहर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक विनोद कुमार व अन्य उपस्थित रहे।

110