सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 की समीक्षा हेतु सिमडेगा प्रखंड कार्यालय में कर्मीयों संग बैठक की गई।उपायुक्त ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा, निर्वाचन प्रभारी सिमडेगा, बीएलओ सुपरवाइजर से प्रपत्र 6, 7 एवं 8 की प्रविष्टि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त द्वारा सभी लंबित प्रपत्रों की प्रविष्टि अगले 2 दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा रैनीयर खलखो, निर्वाचन शाखा के कर्मी गण एवं अन्य उपस्थित थे।
