कोलेबिरा:कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के ऐडेगा अंतर्गत लचरागढ़ और पोगलोया में डीआरडीए निदेशक रवि किशोर राम के द्वारा रूर्बन मिशन द्वारा संचालित योजनाओं निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान इंडोर स्टेडियम,जिम सेंटर लचरागढ़,राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लचरागढ़ में बन रहे स्मार्ट क्लासेस,रागी सेंटर पोगलाया,क्ले माटी कला,बंबू क्राफ्ट का भ्रमण कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने की बात कही।

पोगलोया में बने माटीकला में डिजाइनर दीया, कुल्हड़,तवा,खपड़ा, भगवान की मुर्तियां इत्यादि बनाने सेसम्बंधित प्रतिक्षण दिया जा रहा है।स्थानीय लोगों की भागीदारी से भविष्य में पोगलोया सेंटर एक बड़े आजीविका का साधन बनेगा। निरीक्षण में रुर्बन मिशन डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर उमाशंकर कुमार जिला,एनआरईपी. के जेई प्रभाकर चंद्र और स्थानीय लोग उपस्थित थे।