सिमडेगा- उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को जलडेगा प्रखंड का भ्रमण किया।इस दौरान उपायुक्त ने गागूटोली पंचायत अंतर्गत सातकोठा पिकनिक स्थल का मुआयना किया। उपायुक्त ने घने जंगलों एवं प्राकृतिक छटाओ के बीच स्थित सातकोठा पिकनिक स्थल की सुंदरता को देखकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। पर्यटन स्थल के रूप में सातकोठा को विकसित करने हेतु आवश्यक संभावनाओं को तलाशा। साथ ही उन्होंने पर्यटन स्थल की विधि-व्यवस्था का भी जायजा लिया। पर्यटन स्थल के विकास की दिशा में मूलभूत सुविधाओं सहित पहुंच पथ एवं सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर मुखिया अनीमा टोपनो, पंचायत समिति सदस्य रोशन खड़िया, ग्राम प्रधान मनोनित टोपनो, उप मुखिया मागदली टोपनो,रोजगार सेवक राम कुमार गुप्ता, पंचायत सचिव मनीष कुमार सिंह, एवं अन्य उपस्थित थे।
