26 वाँ बख्तर साय मुण्डल सिंह स्मृति प्रखण्ड स्तरीय विराट रौतिया सम्मेलन का हुआ आयोजन 

बोलबा: 26 वाँ बख्तर साय मुण्डल सिंह स्मृति प्रखण्ड स्तरीय विराट रौतिया सम्मेलन का आयोजन प्रखण्ड बोलबा के कच्छूपानी स्कूल परिसर में 27 – 29 दिसम्बर तक किया गया जिसमें 27 दिसम्बर को सुबह 9 बजे भूमी पूजन रौतिया पहान धनेशवर सिंह, निर्मल सिंह और समरू सिंह के द्वारा किया गया। 10 बजे हाॅकी और फुटबॉल खेल का उत्घाटन किया गया। शाम 6 बजे से 10 बजे तक सामाजिक  परिचर्चा एवं किर्तन भजन किया गया। 28 दिसम्बर को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी किया गया। 7 से 8 बजे तक लाठी तलवार, बच्चों का एथलेटिक्स खेल का प्रदशर्न किया गया।  दोपहर 3 बजे से विभिन्न प्रकार के सास्कृतिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य आतिथि आखिल भारतीय रौतिया  समाज विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह उपस्थित थे।  फाइनल मैच में हॉकी, फुटबॉल में महिला एवं पुरुष वर्ग का शानदार मैच खेला गया। फुटबॉल पुरुष वर्ग में फाइनल मैच समसेरा और जशपुर छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें जशपुर विजेता रहा वंही समसेरा उपविजेता रहा। पुरुष हॉकी में रनिया और खंजालिया के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें रनिया की टीम विजेता और खंजालोया की टीम उपविजेता रहा। बताया गया कि इस खेल में हॉकी के 48 पुरुष टीम एवं महिला के 10 हॉकी टीम उपस्थित थे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment