सिमडेगा:नववर्ष के मौके पर जिले के विभिन्न गिरजाघर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। संत अन्ना महागिरजाघर में सोमवार को नव वर्ष के मौके पर विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन हुआ। मिस्सा पूजा विजी फा इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में संपन्न हुआ। जहां उनका सहयोग कई पुरोहितों ने किया। मौके पर नव वर्ष में कृपाओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। धर्मविधि समापन के बाद लोगों ने एक दुसरे को नववर्ष का बधाई देते हुए वर्ष में उज्जवल भविष्य का कामना किया। कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा एवं जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी उपस्थित थे। मिस्सा पूजा के बाद विधायक ने पुरोहितों के अलावे अन्य सभी लोगों को नव वर्ष की बधाई दी। विधायक ने कहा कि नव वर्ष हमें एक नई उम्मीद और आशा प्रदान करता है। इस कारण सभी को चाहिए कि पुराने वर्ष के सभी कटु अनुभव का परित्याग करे और नए आशाओं के साथ नव वर्ष में आपसी एकता और सौहार्द की भावना से जीवन व्यतित करें।
