कुरडेग में प्रखंड स्तरीय रबी फसल कर्मशाला 2023 का हुआ आयोजन

अपनी आय बढ़ाकर पारिवारिक जीवन स्तर को उठाने का प्रयास :सोनी पैंकरा

कुरडेग: प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय रबी फसल कर्मशाला का आयोजन किया गया।कर्मशाला में किसानों के बीच रबी फसल से संबंधित तेलहन,दलहन,गेहूं के बुआई का सही समय ,बीजोपचार एवं कीट व्याधी से बचाव के बारे विस्तार पूर्वक बताया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्यामकिशोर प्रसाद ने  बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को नये तकनीकी पद्धति से कृषि के लिए जागरूक करना एवं कृषि उत्पादन में वृद्धि करना है।जिससे जानकारी लेकर किसान लाभकारी कृषि कर सके। उन्होंने किसानों से अपने खेतों में जुताई के समय जिप्सम डालने के लिए सुझाव दिया ,ताकि कड़ा मिट्टी हल्का एवं भूरभूरा हो सके।रबी फसलों में नैनो तरल यूरिया का उपयोग करने का सुझाव भी दिया। साथ ही प्रखंड के कृषि तकनीकी केन्द्र आकर कृषि संबंधित नये तकनीकी जानकारी लेने की बात कही। इस दौरान जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा ने कहा कि किसान भाई रबी फसल चना गेहूं की खेती समय पर करें और बड़े पैमाने  पर वृहद रूप से करें और अपनी आय बढ़ाकर पारिवारिक जीवन स्तर को उठाने का प्रयास करें।उन्न्होंने खरीफ फसल रागी (मड़ुवा) की खेती अधिक से अधिक करने के लिए किसानों को कहा।कार्यशाला में नैनो तरल यूरिया खाद का निःशुल्क किसानों के बीच वितरण किया गया।मौके पर जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा,प्रमुख सरस्वती देवी,सीओ किरण डांग,मुखिया जगेश्वर प्रधान,भोला ,भोला महतो,कंचन कुजूर सहित कृषक मित्र उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment