कोलेबिरा के जुरकेला में सर्वेश्वरी शाखा की महिला समूह द्वारा कम्बल का किया गया वितरण 

कोलेबिरा: प्रखंड  के जुरकेला में रविवार को जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण  किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम  एवं परम पूज्य गुरुदेव के तस्वीर की विधिवत आरती पूजन के बाद की गई। आरती-पूजन जुरकेला ग्राम के  भुवनेश्वर नाथ शाहदेव एवं पत्नी रमावती देवी के द्वारा सम्पन्न किया गया। तत्पश्यात ग्रामीण के बीच एक बैठक  आयोजन किया गया। बैठक में शाखा की ओर से गिरेन्द्र नाथ शाहदेव ने श्री सवेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा आयोजित किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया। बैठक के बाद उपस्थित ग्रामीणों के बीच 175 कम्बल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम श्री सवेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य  गंगा बड़ाईक एवं उपेन्द्र नाथ शाहदेव का विशेष सहयोग रहा।  कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के सिमडेगा शाखा एवं गुमला शाखा का भी सराहनीय योगदान रहा कार्यक्रम में शाखा राँची के ओर से लगभग 35 सदस्य सम्मलित हुए।

Related posts

Leave a Comment