केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का सिमडेगा दौरा कल

केंद्रीय कृषि मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा आज  सिमडेगा दौरा में रहेंगे ।केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा की माननीय मंत्री  कल 11 बजे सिमडेगा प्रखंड के खिजरी में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे व 1 बजे सिमडेगा कॉलेज में वनाधिकार अधिनियम पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। वहीं 2:30बजे जलडेगा प्रखंड के पतिअम्बा में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे साथ ही 3:45 में लचरागढ़ में आम जन एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर संवाद करेंगे।जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने आह्वान किया है।

Related posts

Leave a Comment