झामुमो जिला समिति ने मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 80 वां जन्मदिन

सिमडेगा:गुरुवार को स्थानीय वन विश्रामागार में दिशोम गुरु  शिबू सोरेन का 80 वां जन्म दिन जिला तथा तथा प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में मनाया गया।मौके पर जन्मदिन का केक जिलाध्यक्ष  अनिल कंडुलना एवं जिला सचिव मो सफीक खान द्वारा काटकर हर्षोल्लास के साथ तालिया के गड़गड़ाहट से गुरूजी शिबू सोरेन जियो हजारों साल के गानों की धुन पर मनाया। मौके पर कंबल वितरित किया गया ।एवं अस्पताल में मरीजो के बीच फल का वितरण किया।जिलाध्यक्ष  अनिल कंडुलना  ने अपने वक्तव्य में कहा कि  शिबू सोरेन के संघर्ष का नतीजा ही जो हम लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के साया में अलग झारखंड राज्य के सपनों को साकार कर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। सचिव मो सफीक खान ने कहा गुरूजी शिबू सोरेन के अलग झारखण्ड का सपना और इस राज्य का सर्वांगीण विकास ही गुरूजी का सपना है और था l

इसी प्रकार केंद्रीय सदस्य फिरोज अली एवं मोहम्मद शाहिद ने अपने  वक्तव्य में  शिबू सोरेन की जीवनी के बारे विस्तृत जानकारी दी ।धन्यवाद ज्ञापन सदर प्रखंड अध्यक्ष सुमन मिंज ने किया।मौके पर उपाध्यक्ष अनिल तिर्की एवं ऑस्कर डांग, कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा, जिला संगठन सचिव बिपीन कुल्लू ,जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज जिला सह सचिव सिकेन्दर बरवा जैनूल अंसारी सहित सभी नेता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment