लोहरदगा:-मानवता हुई शर्मसार 15 वर्षीय नाबालिक युवती के साथ 10 लड़कों द्वारा किया गैंगरेप,6 गिरफ्तार


लोहरदगा जिले के भंडरा थाना अंतर्गत बलसोता गांव में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुआ है। इस गांव में धानामुंजी गांव की 15 वर्षीय नाबालिक और दसवीं कक्षा में पढने वाली छात्रा के साथ 17 जनवरी को सरे शाम सड़क से अगवा कर पास के मुडली तालाब के पास केला पौधों के झूंड में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।लड़की विटपी हाई स्कूल की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी गांव की ही एक अन्य लड़की के साथ बलसोता गांव में मेहमानी आई थी।मंगलवार को शाम करीब सात बजे वह नवडीहा- सेमरा रास्ते से होते हुए घर लौट रही थी। राइस मिल के निकट लड़कियों के साथ कुछ लड़कों ने छेड़छाड़ किया। इसी दौरान पीड़िता के साथ जो लड़की थी, वह दौड़ कर भाग गई। एक लड़की को लड़कों ने दबोच लिया और उसे पकड़कर पास के मुडली तालाब के पास लगे केला के पौधों के बीच ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।इस बात की जानकारी मिल रही है, कि घटना के वक्त करीब 10 लड़के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लड़की गुमला जिले के भरनो प्रखंड अंतर्गत चेगरी गांव गई थी। वहां से रिश्ते के भाई के साथ अपनी बड़ी मां के घर लौटी थी। वहां मुलाकात कर वह अपना घर लौट रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई है।लड़कों से जान बचा कर किसी तरह गांव पहुंची बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। उसने बताया कि कुछ लड़के हमारे सहेली को पकड़कर ले गए हैं। गांव वाले तत्काल वहां पहुंचे और घटना को अंजाम दे रहे, लोगों को पकड़ने की चेष्टा की। एक आरोपी को रंगेहाथों दबोच लिया गया। इसके साथ मार पिटाई की गई। उसने सारे लड़कों के बारे में बताया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।पुलिस ने घायल को अपने कब्जे में लेकर भंडरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के भर्ती करवाया। अब वह ठीक हो गया है।दूसरी ओर पीडिता का लोहरदगा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सात लड़कों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसमें से पांच दुष्कर्मी को पीड़िता ने पहचान लिया है।पांचों समेत छह को गिफ्तार कर लिया गया है। धानामुंजी और घटनास्थल की दूरी महज दो किलोमीटर की है। गिरफ्तार दोषियों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।अभी हाल ही में इसी तरह की घटना रांची के चान्हो में हुई थी।लोहरदगा की घटना में शामिल सभी आरोपी 20 और 21 साल के बीच की बताई जा रही हैं। भंडरा के थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 376- डीए, 34, 4/6 पोक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पूरे मामले की निगरानी डीएसपी मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद कर रहे हैं।लोहरदगा की पुलिस कप्तान प्रियंका मीणा ने बताया कि लड़की का मेडिकल जांच कराया गया है।उसे त्वरित न्याय मिले, इसको लेकर मामले को स्पीडी ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। पीड़िता और उसके परिजनों को सुरक्षा दी जाएगी। पुलिस इस मामले में इन्वेस्टिगेशन को हर एंगल से कर रही है गिरफ्तारी बढ़ भी सकती है अगर जांच में कोई और दोषी पाए जाएंगा तो उसको भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। एसपी ने बताया कि संजय उरांव, राजू उरांव और गुड्डा महतो नामक तीन आरोपियों समेत छह को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

Leave a Comment