जिसने दिया है आदिवासी का दर्जा, वही करेगा भोगता समाज का विकास : मंगल सिंह भोगता

सिमडेगा : सिमडेगा में 22 फरवरी को होने वाले खरवार भोगता समाज का प्रमंडल स्तरीय सामाजिक सम्मेलन सह आभार महारैली में जन भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए खरवार भोगता समाज विकास संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष मंगल सिंह भोगता व उनकी टीम गांवों का तूफानी दौरा कर रहे हैं। अपने दो दिवसीय दौरा में मंगल सिंह भोगता ने पिथरा, जमुनाखाइर, टोकी डुबा, गरजा, खरवागढ़ा, रंगारी देवबाहार,कोनबपाल आदि गांवों का भ्रमण किया और खरवार भोगता समाज के एक-एक सदस्य को सामाजिक सम्मेलन सह अधिकार महारैली में भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय देने का आह्वान किया। मंगल सिंह भोगता ने कहा कि जिसने भोगता समाज को आदिवासी का दर्जा दिया है वहीं हमारा विकास भी करेगा और राजनीतिक भागीदारी भी देगा। एसटी का दर्जा देने के लिए सम्मेलन के माध्यम से केन्द्र सरकार का आभार प्रकट करेंगे। मंगल सिंह के साथ बलराम प्रधान, जगरनाथ सिंह भोगता आदि शामिल है। इन लोगों ने गांवों में रुदन प्रधान, फिरुवा प्रधान, मुन्ना प्रधान, बसंती देवी, तेतरी देवी, राध मुनी देवी, सावित्री देवी, बलि प्रधान, नरेन्द्र प्रधान आदि शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment