सिमडेगा:-झामुमो सिमडेगा द्वारा न्याय पद यात्रा सिमडेगा सदर प्रखंड के तीन पंचयतों गरजा , कोचेडेगा और पिथरा में किया गया।न्याय पदयात्रा में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पदयात्रा को ग्रामीणों द्वारा बहुत बढ़िया समर्थन मिल रहा है l ग्रामीणों द्वारा न्याय पदयात्रा टीम को देख कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में हेमंत सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं कह कर जगह -जगह नारे लगा रहे थे।इस न्याय पदयात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले गांवों में जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना द्वारा ग्रामीणों को भाजपा और इडी के कुकृतियों के बारे में तथा हेमंत सोरेन द्वारा जनहित में किए गये कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना है कि हेमंत सोरेन के ऊपर भाजपा द्वारा किए जा रहे अत्याचार से हम सभी आदिवासी, मुलवासी समाचार माध्यमो से सुन और समझ रहे हैं और बहुत दुखी हैं।वहीं मौके पर झामुमो जिला सचिव मो सफीक खान ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार अपनी शक्ति का दुरूपयोग करते हुए इस राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री को साजिश के तहत फंसाया है। अबकी बार लोकसभा और विधान सभा के चुनाव में भाजपा को उसकी औकात बताने का काम करेंगे।न्याय पदयात्रा में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा,संघठन सचिव कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, केंद्रीय सदस्य मो शहीद, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष मो इरशाद, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो साबिर,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू डांग, सचिव राजेश टोप्पो,कोषाध्यक्ष प्रदीप कुजूर,छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष पुनीत तिर्की,प्रफुल मिंज,जावेद वार्षि जी, दीप्तीमान तिर्की,मेलानी एक्का,ज़ाफ़र खान,सदर प्रखंड अध्यक्ष सुमन मिंजऔर सदर प्रखंड और तीनों पंचायत के पदाधिकारी गण और ग्रामीण सैकोड़ों की संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

