झारखंड सरकार पिछडो को 27%आरक्षण जल्द लागू करे-अमरदीप यादव

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की ओबीसी मोर्चा का स्थान भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण है जिले में भी ओबीसी मोर्चा को सशक्त बना कर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करना ही उद्देश्य है आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ओबीसी समाज के नेतृत्व में चल रहा है आने वाले दिनों में झारखंड में भी ओबीसी मोर्चा के सहयोग से भाजपा की सरकार बनेगी वही भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा झारखंड सरकार अपने घोषणापत्र के अनुरूप अविलंब राज्य में ओबीसी समाज को 27 परसेंट आरक्षण बहाल करें, झारखंड सरकार अपने घोषणापत्र के एक भी वायदे को पूरा नहीं कर रही है समय आने पर जनता इसका जवाब जरूर देगी बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा तत्कालीन रघुवर सरकार में पिछड़ों का जनगणना का कार्य शुरू हुआ था हेमंत सरकार आने के बाद जनगणना कार्य बंद करा दिया गया झारखंड सरकार अविलंब पिछड़ों को 27% आरक्षण दे वर्तमान झारखंड सरकार के गठन के बाद सरकार वादाखिलाफी पर उतर आई है युवाओं को प्रतिवर्ष 500000 रोजगार रोजगार नहीं मिलने पर रोजगार भत्ता देने की बात हुई थी पर 2 साल होने को है आज तक ना युवाओं को रोजगार मिला और ना ही बेरोजगारी भत्ता मुख्यमंत्री ने 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किया था पर एक भी नियुक्ति नहीं कर पाए ओबीसी मोर्चा के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का दायित्व है की प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और झारखंड सरकार की विफलताओं को भी बताएं वर्तमान की केंद्र सरकार ओबीसी समाज की उचित भागीदारी प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का नतीजा है साथ ही NIIT केंद्रीय बिद्यालय नवोदय में भी ओबीसी बच्चो को जगह मिल रहा है बैठक को  संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में ओबीसी मोर्चा मजबूती के साथ कार्य कर रही है मोर्चा मंडल स्तर तक अपने संगठन को मजबूत करें और भारतीय जनता पार्टी को  दशा और दिशा देने की काम करें,सांगठिक दृष्टिकोण से ओबीसी मोर्चा का भारतीय जनता पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका है।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा की झारखंड में वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है आए दिन झारखंड में लूट हत्या बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है पर सरकार एवं प्रशासन पूरी तरह फेल नजर आ रही है हाल ही में भाजपा कार्यकर्ता संजू प्रधान की हत्या जिंदा जलाकर कर दी गई पर मुख्यमंत्री ने कोई बयान अभी तक जारी नहीं किया भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से मांग करती है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।बैठक को प्रदेश लीगल सेल के संयोजक सुरेश प्रसाद ,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री घनश्याम केसरी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सुभाष साहू ने किया मौके पर दिपक पूरी, अनूप प्रसाद ,उपाध्यक्ष भोला साहू ,सतीश पांडे ,रामविलास बड़ाईक, सावित्री देवी, फुल सुंदरी देवी, पिंकी प्रसाद, कृष्णा ठाकुर ,रवि गुप्ता ,अशोक रजक, श्रीलाल साह ,द्वारिका जायसवाल, श्रवण गोस्वामी, मनोज कुमार, गणेश यादव ,भरोशा महतो दिलीप कुमार साहू ,सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment