झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा कुरडेग में निकाली न्याय मार्च

कुरडेग : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की गई कार्रवाई के खिलाफ में झामुम सिमडेगा के नेताओ के द्वारा प्रखण्ड के दो पंचायतों में    पैदल न्याय यात्रा निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर जिला सचिव सफीक खान ने कहा कि केंद्र सरकार जहां भी गैर भाजपा शासित राज्य होती है, वहां पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए साजिश के तहत वहां के लोगों को परेशान करती है और उसी का शिकार हमारे पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में डाला गया है, लेकिन झारखंड की जनता जानती है और आने वाले चुनाव में केंद्र में बैठी सरकार को सत्ता से बाहर करेगी । उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को जेल में डालने का काम किया गया है इसे जनता जानती है और इसको लेकर पूरे राज्य में आदिवासियों के अंदर आक्रोश का माहौल है और यही आक्रोश भाजपा सरकार को केंद्र से पूरा उखाड़ फेंकेगी और झारखंड में आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। मौके पर केंद्रीय सदस्य मो शाहिद ,जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की , ऑस्कर डांग कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा , सह सचिव सिकंदर बरवा,सुनील सुरीन जिला,  मो इरसाद ,नगर अध्यक्ष संजय तिर्की,  जावेद वारसी, प्रखंड अध्यक्ष लोरेंतुस कुजूर, उपाध्यक्ष जोहान खलखो ,प्रखंड 20  सूत्री सदस्य नुसरत प्रवीण ,मो नसीर सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment