जलडेगा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तारी के खिलाफ प्रखंड के पतिअम्बा पंचायत, लमडेगा पंचायत और जलडेगा पंचायत में पदयात्रा कर न्याय मार्च निकाला।मौके पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष जुसाफ लुगुन ने कहा कि झारखंड राज्य एवं देश की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य बहुत ही गंभीर है उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की सरकार द्वारा झारखंड प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री को केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग करते हुए बेवजह प्रताड़ित कर रही है।मुख्य वजह भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का न झुकना, उसका विरोध करना एवं प्रदेश के चहुंमुखी विकास के एजेंडा को लागू करने का ईमानदार प्रयास भारतीय जनता पार्टी को नहीं पच रहा है।जलडेगा प्रखंड जिला परिषद रोजालिया शांता कांडुलना ने कहा झामुमो सिमडेगा ने निर्णय लिया है कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के गिरफ्त से बाहर आने तक आम जनों के बीच हम जागरूकता फैलाते रहेंगे।न्याय मार्च में मुख्य रूप से झामुमो जलडेगा प्रखण्ड अध्यक्ष जुसाफ लुगुन, उप अध्यक्ष अजीत किड़ो, रियाज अहमद, कोषाध्यक्ष विजय बागे, जिला परिषद सदस्य जलडेगा रोजालिया शांता कांडुलना, तीनों पंचायत जलडेगा, पतिअम्बा और लमडेगा के पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
