सिमडेगा :जिले के जलडेगा प्रखंड अंतर्गत परबा सिहरमुंडा निवासी डोयो धनवार नामक प्रवासी मजदूर की मौत गोवा में काम करने के दौरान हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि डोयो धनवार गोवा में काम करने गया था। अचानक तबियत बिगड़ने से उनकी मौत हो गयी। बताया कि घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। परिजनो ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
