कोलेबिरा:थाना क्षेत्र के कोलेबिरा-गांगुटोली पथ में स्थित पापरा घाट के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि मनेगा के एक सहायक अभियंता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार की शाम सात बजे की है। कंदरडेगा निवासी बलासियुस जोजो और सिमडेगा निवासी शीतल एक्का सोमवार की शाम घांसीलारी से कोलेबिरा की ओर आ रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे घटना स्थल पर ही बलासियुस जोजो की मौत हो गई। वहीं शीतल एक्का को पुलिस के सहयोग से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर किया गया। बताया गया कि शीतल एक्का मनरेगा में सहायक अभियंता के पद पर कोलेबिरा में पदस्थापित हैं। इधर मंगलवार को मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को शव सौंप दिया।
Related posts
-
चैनपुर प्रखंड में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का पहला वर्षगांठ मनाया गया
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ... -
चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन
चैनपुर:– चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार... -
चैनपुर प्रखंड में स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का नया द्वार
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला...