ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

सिमडेगा: उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  ने बैठक कर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। रेंडमाइजेशन से पूर्व राजनीतिक दलों को रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई। इसके बाद जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों सिमडेगा-70 एवं कोलेबिरा-71 मतदान केंद्रों की संख्या अनुसार आरक्षित सहित बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट का आवंटन किया गया। जानकारी के अनुसार कुल 571 मतदान केंद्रों को 571 बीयू, 571 सीयू एवं 571 वीवीपैट का आवंटन किया गया। इसके अलावा 16% बीयू, 16% सीयू एवं 26 %वीवीपैट आरक्षित की गई।

मौके पर उप विकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी सुमन तिर्की, उप निर्वाचन पदाधिकारी  पवन कुमार महतो, एलआरडीसी  अरुणा कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी, नगर परिषद् प्रशासक पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment