कोरोना के चुनौतियों के बीच सिमडेगा जिले भर में सादे समारोह के साथ आयोजन हुआ 73 वां गणतंत्र दिवस

सिमडेगा:-कोविड की चुनौतियों के बीच बुधवार को देश का 73वां गणतंत्र दिवस समारोह मना। पहले की तरह धूम-धाम से भले न आयोजन हुआ हो, लेकिन जोश और उमंग में किसी तरह की कमी नहीं दिखी।जिला मुख्यालय समेत पूरे जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व गर्व और जोश के साथ मनाया गया। बुधवार सुबह वंदेमातरम्… सरकारी और अर्द्धसकारी स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गूंजा। जिला मुख्यालयों पर शान से तिरंगा लहराया। पुलिस लाइन में परेड की गई और पुलिस के जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।जिला मुख्यालय पर उपायुक्त शुशान्त गौरव ने ध्वजारोहण किया। सिमडेगा न्यायालय परिसर में जिला जज एजाज अनवर ने गध्वजारोहण किया। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू एवं उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण किया। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूक्ष्म रूप से कार्यक्रमों आयोजित किए गए, लेकिन उत्साह की कम नहीं था। लोग हाथों में तिरंगा और मुंह पर मास्क लगाकर पहुंचे।वहीं सिमडेगा के पुलिस लाइन मैदान पर पुलिस के जवानों ने जोश, साहस और उत्साह से लबरेज होकर परेड की। परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया जहां पर उपायुक्त सुशांत गौरव के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। सर्वप्रथम एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज एवं उपायुक्त के द्वारा परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद झंडोत्तोलन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया ।गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम के मंच से आम-जन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय गणतंत्र अपनी यात्रा के 73 वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है, यह हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का विषय है। हम सभी जानते हैं कि देश में गणतंत्र की जड़े हजारों वर्ष पुरानी है, और गणतांत्रिक मूल्य किसी-न-किसी रूप में निरंतरता के साथ भारतीय जीवन पद्धति का अभिन्न हिस्सा हमेशा से रहा है। आजादी के बाद हमने इसी समृद्ध विरासत को पुनः आत्मसात् किया है। इसे मजबूत बनाना है और इसे आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य भी कर रहे हैं।इस दौरान भाई अपनी विभिन्न विभागों के द्वारा किए गए कार्य एवं उपलब्धियों को गिनाया उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अन्र्तगत 228 पीड़ितों को लाभ दिया गया।कल्याण विभाग की ओर से प्री मैट्रिक छात्रवृति मद (कक्षा 1 से 10 तक) अन्तर्गत कुल 37207 छात्र-छात्राओं के बीच राशि का वितरण किया गया। 2879 छात्र छात्राओं के बीच प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति मद अन्तर्गत राशि का वितरण किया गया।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूूचित जाति, अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अन्तर्गत 06 पीड़ितों के बीच कुल एक लाख पचास हजार का भुगतान किया गया। वही स्थानीय लोगों के आजीविका को बढ़ाने को ध्यान में रखकर रूर्बन मिशन अन्तर्गत हो रहा कार्य की जानकारी दी उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना अंतर्गत 268 पशु शेड निर्माण कार्य प्रगति पर है।एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से 3027061 मानव दिवस सृजन किया गया है। बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत 2021-22 में कुल 1043 एकड़ में आम बागवानी का कार्य किया गया है। 106091 मनरेगा मजदूरों का ई-श्रम बनी पीएम आवास वर्ष 2021-22 में प्राप्त कुल लक्ष्य 12814 के विरूद्ध प्रथम किस्त 12,278, द्वितीय किस्त 2817 तथा 410 आवासों को पूर्ण कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल, सिमडेगा में मरीजों के बेहतर ईलाज हेतु सीएसआर मद से 150 बेडेड आॅक्सीजन पाईपलाइन एवं पीएम केयर से 1000 एलपीएम आॅक्सीजन प्लांट का अधिष्ठापन किया गया है। साथ ही सदर अस्पताल में 50 बेडेड आईसीयू/एचडीयू वार्ड का निर्माण किया गया है।जिले के सदर अस्पताल में मरीजों को सी0टी0 स्कैन की सुविधा फरवरी में बहाल कर दी जाएगी।झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना अन्तर्गत 4627 किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया है। अबतक 23052 लोगों के बीच कम्बल एवं वस्त्र का वितरण किया गया इसके अलावा विभिन्न विभागों के किए गए कार्य उपलब्धियों को भी बारी-बारी से उपायुक्त ने जानकारी दें मुख्य कार्यक्रम में प्रधान जिला जज रिजवान अहमद, जिला एव अपर सत्र न्यायाधीश रामबचन सिंह, विधायक कोलेबिरा नमन बिक्सल कोनगाड़ी, सिमडेगा विधायक भुषण बाड़ा, पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर शम्स तबरेज, उपविकास आयुक्तअरूण वाल्टर संगा, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, नगर परिषद् अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरसा मांझी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment