कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शुक्रवार को पहुंचे सिमडेगा

सिमडेगा:कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शुक्रवार को सिमडेगा पहुंचे। मौके पर प्रदेश प्रभारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्यासी को जीताने के लिए कई टिप्स दिए। इधर जिले के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि इस बार खूंटी सीट पर कालीचरण मुंडा को दो लाख से भी अधिक वोट के अन्तराल से जीत मिलना तय है। जिले की जनता भाजपा शाषण से तंग आ चुकी है और इस बार कालीचरण मुंडा को ही बेहतर विकल्प के रुप में देख रही है।
संविधान बचाने का वोट है, इंडिया गठबंधन को भारी मतों से जिताएं: प्रदेश प्रभारी
मौके पर प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जो लोग 2014 मे आए थे, 2024 मे जाएंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक फैसला संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का है। आप सभी आम जनता इस लोकसभा चुनाव में चूके तो आपके वोट का अधिकार भी खत्म कर देंगे। यह संविधान बचाने का वोट है। इसलिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याकसी को वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाएं। उन्हों।ने कहा कि भाजपा 10 साल से केंद्र की सत्ता में है। 2014 में सत्ता में आने पर हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। इस हिसाब से 10 साल में 20 करोड़ नौकरियां देनी थीं, लेकिन आज देश के युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं। 2022 तक सबको आवास देने की बात कही, लेकिन अब तक 50 लाख घर भी नहीं दिए। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि इस चुनाव में भाजपा 150 से 180 सीटों पर सिमट जाएगी।
भाजपा भगाओ लोकतंत्र और संविधान बचाओ: राजेश ठाकुर
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों की पार्टी है। आज पूरे देश की जनता की एक ही पुकार है। भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ, भाजपा भगाओ देश बचाओ , भाजपा भगाओ संविधान बचाओ। भाजपा ने इस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ जो व्यवहार किया वह जनता भली-भांति जानती है। इस चुनाव में आप सभी जनता को सबक सिखाना है। इसलिए तमाम जनता से अनुरोध है कि अपने कीमती वोट का सही इस्तेमाल करें।
कांग्रेस प्रत्यासी कालीचरण मुंडा को भारी मतों से मिलेगी जीत: भूषण बाड़ा
विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि खूंटी लोस से इस बार कांग्रेस प्रत्यासी कालीचरण मुंडा को भारी मतों से जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश में संविधान रहे, यह जरूरी है। पर भाजपा के लोग संविधान बदलना चाहते हैं। विधायक ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं। दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालने से हम खत्म नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी वीरों की पार्टी है। अंग्रेजों की गोली से जब नहीं डरे तो इन चापलूसों से क्या डरेंगे। मोदी झूठ बोल कर वोट लेते हैं और फिर लोगों को तंग और तबाह करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें तानाशाही सरकार को हटाना ही होगा। उन्होंगने कहा कि पूरे देश में तानाशाही चल रही है। जांच एजेंसी बीजेपी की सहयोगी है। लेकिन हम इनकी धमकी से नहीं डरने वाले। क्योंकि पूरा देश की जनता हमारे साथ है। इंडिया गठबंधन के साथ है। मौके पर कोलेबिरा विधायक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित कई लोगों ने संबोधित किया।