मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह ने केरसई प्रखंड कार्यालय पहुंच कर जताई नाराजगी

केरसई :झारखण्ड प्रदेश मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को बोलबा, कुरडेग एवं केरसई प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण किया।  क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कहा की केरसई प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में 11:30 बजे तक कोई भी अधिकारी और बीडीओ, सीओ, बीपीओ समय पर नहीं आते हैं। जिसके कारण समस्या उत्पन्न हो रही है साथ ही ग्रामीणों ने  कहा की हर दिन क्षेत्र के ग्रामीण अपनी अपनी समस्या लेकर भीषण गर्मी में प्रखंड मुख्यालय आते हैं लेकिन पदाधिकारी के समय पर नहीं रहने से उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं होता है। अंत में निराश होकर घर वापस लौटना पड़ता है। मजदूर नेता ग्रामीणों के समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए ग्रामीणों को कहा जल्द ही मामले को लेकर झारखण्ड सरकार के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को पत्राचार किया जायेगा,क्योंकि जिले के अन्य प्रखंडों का भी वही हाल है उन्होंने कहा की कुरडेग क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ, सीओ और अन्य पदाधिकारी अनुपस्थित थे पदाधिकारी के नहीं रहने से जरूरी कागज जैसे जाति, आवासीय, आय, जन्म, मृत्यु, श्रम प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन पाता है। साथ ही प्रखंड मुख्यालय सम्बंधित कोई भी कार्य समय पर नहीं होता है जिसके वजह से समस्या उत्पन्न होती है।उन्होंने कहा की ऐसे पदाधिकारीओं का रहना न रहना बराबर हैं ।मजदूर नेता ने उपायुक्त  से मांग किया की सभी प्रखंड कार्यालय में अविलम्ब पीने का पानी व्यवस्था किया जाए।तथा केरसई एवं बोलबा क्षेत्र के विभिन्न बांग्ला ईटा भट्ठा में बाल मजदूरी धड़ल्ले से चल रहा है, सभी ईटा भट्ठा मालिकों का मनोबल बढ़ गया है जिसे रोक लगाए।मौके पर जिला प्रभारी वारिस रज़ा,सागर सिंह,रोहित मांझी, रिशु सिंह, बीरबल नायक,जोहन लकड़ा, गोपाल बैगा,इसराइल केरकेट्टा, श्रवण केरकेट्टा,अजित सोरेंग,अनीत बड़ा, राहुल केशरी, जोन लकड़ा, प्रफुल मिंज, विशु टेटे, अभिषेक मांझी, जीतन सोरेंग आदि मजदूर एवं ग्रामीण उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment