जन शिकायत समाधान कार्यक्रम चैनपुर अनुमंडल में 06/09/2024 को लगाया जायगा

नागरिकों को शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु झारखंड पुलिस की अनूठी पहल

चैनपुर:– चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने नागरिकों के शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावकारी ढंग से निवारण करने हेतु सभी जिला में जन शिकायत कार्यक्रम आयोजित करने हेतु महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची द्वारा निर्देश प्राप्त है। उक्त निर्देश के आलोक में आम जनों द्वारा पुलिस से किसी भी प्रकार का सहयोग हेतु निम्नांकित माध्यम से संपर्क/शकायतों को अंकित किया जा सकता है।फोन नं0 91 9508165460,व्हाट्सएप नं0 91 9508165460,E-mail ID-janshikayatgumla@jhpolice.gov.in,डायल– 112,फेसबुक– Gumla police,दृविटर– @Gumla Police,इंस्टाग्राम– Gumla Police.आमजनों के शिकायतों का त्वरित निवारण हेतु उक्त माध्यमों का अधिक से अधिक लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने के लिए जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, गुमला को पत्राचार किया गया है साथ ही सभी थाना प्रभारी, सभी प्रशाखा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। वहि चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमिता लकड़ा बताया की हमारे चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में दिनांक 06.09.2024, दिन शुक्रवार को चैनपुर थाना परिसर, रायडीह थाना परिसर, तथा राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय डूमरी स्थानों पर जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया जाना निर्धारित है।

Related posts

Leave a Comment