बसिया:– झांरखड आंदोलन कारी संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत झारखंड बंद का बसिया एवम आस पास के क्षेत्रों में आंशिक असर देखने को मिला।कुम्हारी में सड़क मार्ग को छोड़ कही भी बंद सफल नही हुआ।कुम्हारी के सुबह 9 बजे से झारखंड आंदोलनकरी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष भोला सिंह के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया जो 12 बजे तक चला।12 बजे के बाद बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार के कारण आन्दोलनकारियो ने स्वतः जाम हटा लिया गया।वही रांची सिमडेगा मार्ग पर बंद का कोई असर देखने को नही मिला।इस संबंध में भोला सिंह ने बताया कि झारखंड आन्दोलनकारियो को जब तक मान सम्मान पेंशन योजना परिवार को झारखंड सरकार द्वारा मिलने वाली सुबिधा की घोषणा सरकार नही करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर रतिया इंदवार अल्फ्रेड आइंद आश्रिता बारला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
