घर गिरने के बाद कई परिवार दूसरे लोगों के घरों में शरण लिये

चैनपुर: चैनपुर अनुमंडल के जारी प्रखंड में तीन दिनों से बारिश हो रही है।बारिश में कई घर ध्वस्त हो गये है।घर गिरने के बाद कई परिवार दूसरे लोगों के घरों में शरण लिये हुए है।वही प्रखंड की सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर है।साथ ही श्रीनगर गांव के महेंद्र बैगा का घर गुरुवार को बारिस के कारण ध्वस्त हो गया।वही महेंद्र बैगा ने बताया कि गुरुवार के दिन हम और मेरी पत्नी खेत की ओर गए थे।खेत से वापस लौटने पर देखा कि हमारा घर पूरी तरह बारिश के कारण ध्वस्त हो चुका है।घर में रखे सारा सामान घर गिरने से दब चुका है।समझ में नहीं आ रहा है।कि अब क्या करें गांव के ही महावीर सिंह के घर में हम और मेरी पत्नी आश्रय लिए हुए हैं।हम लोगों के पास पहनने के लिए कपड़े और खाने के लिए खाना तक नहीं है।कपड़ा और खाने का सामान घर गिरने से दब गया है।हम लोगों को प्रशासन से मदद की अपेक्षा है।हम लोगों का प्रशासन मदद जल्द से जल्द करें।ताकि हम लोग अपने घर में रह सके।कुछ तत्काल मुआवजा मिल जाती तो हम लोगों का काफी हद तक मदद हो जाती।आगे महेंद्र बैगा ने बताया कि हम रोजाना चैनपुर जाकर लकड़ी बेचते हैं।और उससे जो पैसा आता है।उस पैसे से घर का खर्चा चलता है।अब तो यह स्थिति उत्पन्न हो गई है कि हम अभी कुछ काम भी नहीं कर सकते है।कारण है कि अपना घर को देखे की काम को।

Related posts

Leave a Comment