कुरडेग प्रखंड में रविवार को कांग्रेस पार्टी का डीजीटल सदस्यता अभियान चलाया गया। मौके पर मुख्य रूप से विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी के तहत जिले में भी डिजिटल अभियान चलाया जा रहा है। इससे जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देने वाली पार्टी है। इसी का परिणाम है कि दिनों दिन लोग कांग्रेस से जुड़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दिया जाएगा। लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े और जिले के विकास में भागीदारी बनें। वही जिला अध्यक्ष अनूप केशरी ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रखण्ड अध्यक्ष देवनिश खलखो, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, प्रदीप केशरी, अख्तर खान, वाल्टर टोप्पो, शीतल तिर्की, गुड्डू खान, सोनल लकड़ा, संदीप नायक,थॉमस तिर्की,बशीर अंसारी,अरुण जायसवाल, ख्रीततोफर केरकेट्टा,सुशील केरकेट्टा,उर्मिला कुजूर,सुनील कुजूर,मो अरमान खान, सुसारी कुजूर,सरिता तिर्की, जॉनी,बिपिन,बन्नू आदि उपस्थित थे।
