नेहरू युवा केंद्र द्वारा जाम बाहर में जन जागरण अभियान के तहत दी एक दिवसीय प्रशिक्षण

ठेठईटांगर:- नेहरू युवा केंद्र के द्वारा प्रखंड के जामबहार में गुरुवार को जल जागरण अभियान पर युवाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न युवा मंडल के सदस्यों ने बढ चढकर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत जल शपथ के साथ की गई। प्रशिक्षण में साधनसेवी के रूप में जलछाजन विभाग के तकनीकि विशेषज्ञ सुभाष जी के द्वारा युवाओं को वर्षा जल संरक्षण, इसके तकनीक और इसकी आवश्यकता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को बताया कि वे अपने घर में वर्षा जल संरक्षण हेतु आवश्यक संरचना कैसे कम से कम लागत में बना सकते है। जल के संरक्षण, जल को सोखता गढ़ा बना कर संरक्षित करने और इससे भू- जल का स्तर को बनाए रखने, संरक्षित जल के उपयोग और साथ ही जिले में पानी की स्तर से युवाओं को अवगत कराया। साधनसेवी राकेश कुमार ने युवाओं को गाँव में साफ़ पानी की समस्या के समाधान और इसमें युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कैच द रेन अभियान का जिक्र करते हुए इसके उद्देश्य के बारे में जानकारी दी । प्रशिक्षण उपरांत साधनसेवियों सुभाष जी, राकेश कुमार, ज्ञानी शर्मा और ब्रजनाथ मांझी के द्वारा सभी युवाओं को क्षेत्र भ्रमण कर जल संरक्षण हेतु आवश्यक संरचना के बारे में जानकारी दी गई।

Related posts

Leave a Comment