सिमडेगा: 23 मार्च से 03 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय महिला जूनियर हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए हॉकी झारखंड के जूनियर महिला हॉकी टीम के गठन हेतु शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय बरियातू रांची में खुली चयन ट्रायल की गई जिसमें समस्त झारखंड से 72 महिला हॉकी खिलाड़ी भाग लिए, इन खिलाड़ियों में से कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर सर्वश्रेष्ठ 18 खिलाड़ियों को हॉकी झारखंड से चयनित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जाएगा ।चयन ट्रायल में मुख्य रूप से भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कैप्टन असुंता लकड़ा हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लाकड़ा, बिगन सोय उपस्थित थे। ट्रायल को सफल बनाने में उपर्युक्त सदस्यों के अलावे राष्ट्रीय एंपायर मनोज प्रधान, हॉकी कोच तारिणी कुमारी, हॉकी कोच करुणा पूर्ति, हॉकी गुमला के सचिव संजय सिंह इत्या
