मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं गव्य विकास पालन योजना की समीक्षा कर उपायुक्त ने दिए दिशा निर्देश

सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना एवं गव्य विकास पालन योजना की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से किसानों की स्वरोजगार तथा आमदनी बढ़ाने का सबसे सशक्त जरिया है। उपायुक्त ने कहा कि जिन लाभुकों को योजना से आच्छादित करने हेतु स्वीकृति दी जा चुकी है, उन्हे राशि मिला है या नहीं से सबंधित विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन समर्पित करें। प्राप्त आवंटन के विरूद्ध आय-व्यय स्थिति की भी समीक्षा कर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें। गव्य पालन योजना की समीक्षा के क्रम में मार्च माह में 5 लाभुकों को गव्य पालन योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य दिया। उन्होने जिले में दुध उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। गांव वाईज दुध उत्पादन के क्रियाकलापों के बारे में जाना। दूध उत्पादन को जिले में विकसित करने को कहा। पशुपालन योजना के तहत् शेड निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, मनरेगा पीओ उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment