सिमडेगा में महिला कांग्रेस का ‘मैं लड़की हूं-लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

सिमडेगा:महिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय से ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा सीता एक्का की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री बाड़ा ने कहा कांग्रेस पार्टी बेटियां और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हमेशा से आवाज उठाते रही है। आज भी इसी के तहत पूरे राज्य में कार्यक्रम शुरू की है। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा देने का काम कांग्रेस पार्टी शुरू से ही करते आई है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के मान सम्मान में कभी कोई कमी आने नहीं देगी। कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। महिलाएं आगे बढ़ें सरकार की योजनाओं का लाभ लें। अब हड़िया दारू बिक्री करने की जरूरत नहीं है आपके लिए झारखण्ड सरकार फूलों झानों आशीर्वाद योजना चला रही है। वहीं नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, सीमा सीता एक्का और जोसिमा खाखा ने कहा कि महिलाएं जागरूक रहें। कांग्रेस से जुड़ें और सिमडेगा की तरक्की में, झारखण्ड के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें। मौके पर महिला मोर्चा द्वारा शहर में जुलूस भी निकाला गया। मौके पर महिला कांग्रेसियों ने बस स्टैंड, महावीर चौक से प्रिन्स चौक तक जुलूस निकालकर महिलाओं को जागरूक करने एवं हिम्मत बढाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में प्रदीप केसरी, शिला देवी, विनीता तिर्की ,, मंजू तिर्की, संध्या रानी कुजुर पालकोट महिला अध्यक्ष प्रमिला कुमारी, शीला देवी, लीला नाग सुषमा कुजुर कर्म पति देवी प्रकरण प्रखंड अध्यक्ष तरसिसया खड़िया-सविता लकड़ा संगीता एक का जर्मनी बड़ा सुवासी देवी सुनीता कुजुर जय मानती बाड़ा गुड़िया कुमारी नूतन एक का प्रदेण तिर्की-प्रदेश सेवादल के श्री प्रदीप केसरी नीम रोध एक्का ,जॉनसन एक्का,-इनोला मींस सुनीता कुजुर मीला दास- अनीता बा, जेरमन बिलुग-ममता केरकेटा जूली लुगुन प्रमिला कुमारी मोनिका एकका आदि काफी संख्या में महिला उपस्थित थी

Related posts

Leave a Comment