ठेठईटांगर: प्रखंड रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर में बोलबा के बेहरीनवसा से बंध्याकरण कराने आई महिला के 4 वर्षीय बच्चा खेलते खेलते अस्पताल परिसर से निकलकर सिमडेगा बढ़ गया। और अचानक अपने परिजनों को नहीं देखा तब बच्चा काफी डर गया अब जोर जोर से रोने लगा जब उस पर नजर एसबीआई के संचालक मनोज कुमार सिंह की पड़ी उन्होंने अपने पास लाकर रेखा एवं तत्काल बच्चे को बिस्किट पानी दिया। और काफी पूछने पर बच्चा कुछ भी नहीं बता पा रहा था।काफी खोज खबर के बाद पता चला बच्चा बंध्याकरण कराने आई महिला का है उस समय महिला रेफरल अस्पताल ठेठईटांगर के ऑपरेशन थिएटर में थी। जिसके बाद तत्काल परिजनों को सुपुर्द करा दिया गया। इधर लोगों ने बच्चे का अस्पताल परिसर से बाहर चले जाना मामले में अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल किया है।
