सिमडेगा: कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने गुरुवार को झारखण्ड विधानसभा सदन में शुन्य काल में प्रश्नों के माध्यम से सरकार से मांग करते हुए कहा कि सम्पूर्ण भारत सहित विश्व दुषित पर्यावरण से त्राहि त्राहि कर रहा है, पर्यावरण को साफ सुरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण कार्य तेजी से किया जा रहा है , ऐसे में वृहद पैमाने पर पेड़ों को काट कर निर्माण कार्य करना पर्यावरण के प्रति बेहतर नहीं है।उन्होंने कहा भारतमाला परियोजना के तहत सम्बलपुर उड़िसा से झारखण्ड के सिमडेगा गुमला एवं रांची जिला के रिंग रोड तक 6 लेन का सड़क निर्माण का प्रस्ताव सरकार द्वारा लिया गया है।6 लेन के प्रस्तावित नये क्षेत्र में निर्माण करने से हजारों हजार पेड़ पौधों को काटना पड़ेगा,जो स्वच्छ पर्यावरण को दुषित करेगा और अलग सरकार पर दोहरा राशि खर्च का भाड़ पड़ेगा वो अलग चूंकि पूर्व में सरकार द्वारा एन एच 143 का निर्माण किया गया जिसमें पेड़ों कटाई और राशि खर्च किया गया है।कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण किया गया, उसमें भी सरकार द्वारा पैसा खर्च किया गया उन्होंने सदन के माध्यम से मांग किया कि सरकारी राशि, किसानों के कृषि योग्य भूमि,एवं पर्यावरण को बचाते हुए एन एच 143 पर ही 6 लेन सड़क का निर्माण किया जाए।
