सिमडेगा: 01 से 12 अप्रैल को साउथ अफ्रीका में आयोजित एफआईएच जूनियर महिला वर्ल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सिमडेगा की सलीमा टेटे की कप्तानी और सिमडेगा से संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग से सुसज्जित जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार को साउथ अफ्रीका रवाना हुई। तीनों खिलाड़ी सिमडेगा जिला के रहने वाले हैं। सिमडेगा जिला की सलीमा टेटे सदर प्रखंड की बड़की छापर गांव की रहने वाली है तथा ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी केरसई प्रखंड के करगागुड़ी के रहने वाली है ।सलीमा टेटे और संगीता कुमारी रांची रेलवे में कार्यरत है वही ब्यूटी डुंगडुंग अभी नौकरी की तलाश में है। तीनों ही खिलाड़ी आज भुवनेश्वर से पूरी भारतीय टीम के साथ रवाना हुए ।भारतीय महिला हॉकी टीम ग्रुप डी में है और इस टीम में मलेशिया, जर्मनी और वेल्स की टीम है ।भारत का पहला मैच 2 अप्रैल को वेल्स के खिलाफ, 3 अप्रैल को जर्मनी के खिलाफ और 5 अप्रैल को मलेशिया के खिलाफ होगी। तीनों खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को हॉकी झारखंड एवम हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने विश्व कप जीतने की शुभकामना दी उक्त जानकारी हो कि सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी।
