गरजा में करोड़ों रुपए की लागत से बने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

सिमडेगा:-  केन्द्रीय मंत्री  अर्जुन मुण्डा ने  शुक्रवार को गरजा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। सदर प्रखण्ड स्थित गरजा में विद्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने महत्वकांक्षी और उत्कृष्ट योजना में से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय को देश भर में प्रारंभ करने का यानि 50 प्रतिशत से अधिक एवं 20 हजार कम से कम आबादी वाले देश के 740 प्रखण्डों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है। उन स्कूलों में गुणवतापूर्ण आधारित शिक्षा मिले, ये सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्यों के साथ संवाद करते हुए यह पहल की गई कि हमारे जनजातीय क्षेत्र के बच्चे को राष्ट्रीय स्पर्धा में पहचान मिलेगी। सीबीएससी पैटर्न पर शिक्षा मिले, इसे देश में प्रारंभ किया गया है। नई शिक्षा नीति के आधार पर क्षेत्रीय भाषा को भी सम्मिलित करते हुए शिक्षा दी जा सके, इसकी भी व्यवस्था की गई है। स्थानीय भाषा को नई शिक्षा नीति में खास महत्व दिया गया है। आज के वैश्विक दृष्टि से हमें अपने बच्चों को तैयार करना है। जनजातिय समुदाय पिछे न रहें, भारत सरकार के द्वारा देश भर में 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोला जा रहा है। जिले के सभी दस प्रखण्डों में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खुलेगा। स्थानीय स्तर पर तत्कालिक रूप से विलम्ब न हो इसे ध्यान में रखते हुये जिला स्तर पर प्रत्येक क्लास वाईज शिक्षक नियुक्त किये जायेंगे। जितने क्लास होंगे, उसके हिसाब से शिक्षकों को पैसा भारत सरकार के द्वारा दिया जायेगा। इस प्रकार की व्यवस्था जिला स्तर पर होनी चाहिए। आजादी के 100 साल में हम अपने गांव-टोला, अपने क्षेत्र, अपने जिले को कैसा देखना है, इन सभी बातों को जेहन में रखेंगे तो हमें बहुत जल्दी-जल्दी कार्य करने की आवश्यकता होगी। इस दृष्टि से हमें आज हीं कार्य प्रारंभ करना पडे़गा, ताकि जल्दी से जल्द विद्यालय का क्लास शुरू हो जाए। एक लाख 9 हजार प्रत्येक छात्र के हिसाब से राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जिला स्तर पर लक्ष्य को सफल बनाने की बात कही। उन्होने कहा कि तत्कालिक आवश्यकता एवं दीर्घकालिन आवश्यकता की दृष्टी से कार्य करने की आवश्यकता है। इसके अलावे केन्द्रीय मंत्री ने महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होने 10 योजनाओं का उद्घाटन एवं 20 योजना का शिलान्यास किया। उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, आईटीडीए निदेशक  सलन भुईंया, अनुमण्डल पदाधिकारी  महेन्द्र कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी  सरस्वती कच्छप, जनप्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थें।





Related posts

Leave a Comment