केरसई-केंद्रीय मंत्री सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा का शनिवार को कुरडेग केरसई बनदुर्गा एवं बोलबा का दौरा कर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया।केरसई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा केरसई की जनता ने मुझे वोट देकर सांसद और मंत्री बनाया इस के लिए यहाँ की जनता का आभारी हूँ। केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री आवास हर घर नल जल योजना जैसे कई योजनाएं चला रहीं हैं जिसका लाभ ग्रामीण उठा रहे हैं।साथ ही केंद्रीय मंत्री ने प्रखंड के बीडीओ सीओ को एड्रेस करते हुए कहा कि आप यहाँ से प्रधानमंत्री आवास के लिए सूची भेजें, मैं केंद्र सरकार से पैसा दिलाऊंगा,साथ ही केंद्रीय मंत्री ने केरसई पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने ठाना है कि एक भी गाँव बिधुत विहीन नही रहेगी केंद्र सरकार ने राशि की स्वीकृति दे दी है जल्द ही बचे हुए गाँव मे विद्युतीकरण की जाएगी।मौके पर स्वागत भाषण करते हुए मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा कि केरसई की धरती पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का स्वागत है साथ ही मंडल अध्यक्ष ने बिजली समस्याओं का जिक्र किया जिसका निराकरण करने की बात कही।प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने केरसई की समस्याओं जैसे स्वास्थ्य डॉक्टरों की नियुक्ति हर घर नल योजना का लाभ प्रत्येक घर को मिले ऐसी व्यवस्था साफ पानी नहीं मिलने की समस्या सहित कई अन्य समस्याओं को रखा।मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बुलेश्वर प्रसाद ने किया।इससे पूर्व भाजपा के विकास कार्य से प्रभावित होगा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जाकिर खान ने केंद्रीय मंत्री के हाथों माला पहन कर भाजपा की सदस्यता ली।मौके पर जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व बिधायक विमला प्रधान ,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव, नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ,श्रद्धानंद बेसरा ,प्रमुख तरण भोय ,उपप्रमुख अनिता देवी ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम कुमार,महामंत्री दिपक पूरी ,बासेन मुखिया सत्या देवी ,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ,एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बड़ाईक, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामविलास राणा ,एससी मोर्चा अध्यक्ष देवनारायण देहरी ,उपाध्यक्ष कैलाश मेहर, दिलीप बड़ाईक, प्रभु प्रसाद, अरविंद यादव ,सुजान मुंडा, संदीप कुमार ,सुरेश प्रसाद ,दीपनारायण दास रामविलास बड़ाईक ,बसंत माझी, नवीन सिंह ,फनी भूषण शाह, चंदन कसेरा, अजय ,रोहित ,अवधेश प्रसाद सहित हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
