सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा ने बुधवार को प्रखण्ड -सह- अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय में संधारित पंजी की जांच की। छात्रवृती योजना के तहत् वित्तीय वर्ष 2022-23 में सभी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं की सूची संग्रह कर बैंक में खाता खुलवाने का निर्देश दिया। उन्होने लंबित 13वें एवं 14वें वित्त की राशि का समायोजन करने का निर्देश दिया। कैशबुक एवं बैंक पासबुक अपडेट करने को कहा। सेवा पुस्त, निरीक्षण पंजी, उपस्थित पंजी, प्राप्त पंजी, निर्गत पंजी, कर्म पुस्तिका, अंकेक्षण पंजी, लोक सभा/राज्य सभा पंजी, न्यायालय पंजी, पेंशन एवं भण्डार पंजी, वाहन का लॉग बुक, मनरेगा, शिकायत पंजी, मास्टर रॉल निर्गत पंजी, आकस्मिक अवकाश पंजी, इंदिरा आवास, सामाजिक सुरक्षा पंजी सहित अन्य कार्यांे की पंजी की जांच की। उन्होने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं पंजी संधारण में कोताही न बरतें। समयनुसार सभी कार्यों की पंजी अपडेट रखने की बात कही। इसके अलावे अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें। उपायुक्त ने एस.एस. प्लस टु उच्च विद्यालय बांसजोर का निरीक्षण किया। विद्यालय संचालन की व्यवस्था का जायजा लिया। साईंस लैब, लाईब्रेरी एवं स्मार्ट क्लास की सुविधा को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया एवं साफ-सफाई सुचारू रूप से बहाल करने की बात कही। उपायुक्त ने कक्षा में पढ़न-पाठन कर रहें छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। ड्रेस, बैग, किताब, बैंच-डेक्स आदि की जानकारी ली, साथ हीं छात्रों को शिक्षण के प्रति प्रेरित किया। उन्होने विद्यालय के बच्चों को मिलने वाले भोजनालय की व्यवस्था का निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। साफ-सफाई एवं सूची के अनुसार छात्र-छात्राओ को आहार देने की बात कही। विद्यालय परिसर में उपायुक्त ने सागवान के पौधे का वृक्षारोपन किया। उन्होने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वृक्ष के पौधे की देख-भाल करने की बात कही। अपर समाहर्त्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा सहित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बांसजोर नितेश रोशन खलखो, अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने भी वृक्षारोपण किया।

