भाजपा ने सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला फूंका कांग्रेस ने किया आदिवसियों का अपमान मांगे माफ़ी- लक्ष्मण बड़ाईक

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार की शाम सिमडेगा के ह्रदय स्थली महावीर चौक के समीप कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहां की कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा एक सम्मानित आदिवासी जो कि भावी राष्ट्रपति होने वाली हैं, उनके प्रति जिस तरह से शब्दों का बाण चलाया गया यह कांग्रेस की विचार को दर्शाता है, कांग्रेस पार्टी को अविलंब अजय कुमार को पार्टी से बाहर करनी चाहिए, दरअसल कांग्रेस हमेशा आदिवासी विरोधी रही है जो आज परिलक्षित हो गई।इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी मुर्दाबाद राहुल गांधी मुर्दाबाद कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद अजय कुमार को बर्खास्त करो जैसे नारे लगा रहे थे मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर अनुप प्रसाद,उपेंद्र श्रीवास्तव,महेश साहू अजय कुमार सिंह, गजानंद बेसरा, विद्या बड़ाईक,करन सिंह आंकित कुमार सतीश पांडे, मनोज चौबे, श्रीलाल साहू, अमरनाथ बामलिया, नंदिनी दास, आशा रानी, कमला कुमारी, संतोष बामालिया, फुलसुंदरी देवी, विरेन्द्र यादव, पिंकी देवी, महावीर बड़ाइक, सत्यनारायण प्रसाद, नवीन सिंह, अशोक कुमार रजक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment