सिमडेगा:भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ऊपर कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा आपत्तिजनक बयान देने के खिलाफ सिमडेगा भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष बसंत नारायण मांझी की अध्यक्षता में सिमडेगा के ह्रदय स्थली महावीर चौक के समीप पुतला दहन करते हुए कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होना प्रत्येक भारतीयों के लिए गर्व की बात है। लेकिन राष्ट्रपति महोदया के राष्ट्रपति बनने से पहले एवं पश्चात दोनों कालखंड में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उन पर असंवैधानिक टिप्पणियां बारंबार की जा रही है। राष्ट्रपति महोदया के प्रति इस प्रकार की वाणी का प्रयोग करना असंवैधानिक है। देश नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। मौके पर इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उत्तम केरकेट्टा, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र श्रीवास्तव, कोलेबिरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुजान मुंडा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, नवीन सिंह, पिंकी प्रसाद, नरेंद्र बड़ाईक, मनोज चौबे, अनिरुद्ध सिंह, राम प्रसाद राम, जोगिंदर राम, रामविलास बड़ाईक आदि उपस्थित रहे।
