सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. रॉनीटा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने से संबंधित जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिले में 9 अगस्त को मुहर्रम का पर्व मनाया जायेगा। कई जगहों पर 10 अगस्त को भी जुलूस निकाला जायेगा। उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम त्यौहार मनाये जाने को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिएं। उन्होने शांति समिति के सदस्यों को सौहार्दपूर्ण एवं शांति पूर्ण वातावरण में त्यौहार बनाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। शांति व्यवस्था भंग करने और पर्व के मौके पर अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने की बात कही। मौके पर उपस्थित तो शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि यहां पर जिस प्रकार पूर्व में त्योहार मिलजुलकर मनाया जाता है उस को ध्यान में रखते हुए इस बार भी त्यौहार को सादगी पूर्ण तरीके से मनाने का प्रयास किया जाएगा वहीं शादी पुलिस प्रशासन एवं प्रशासन के सहयोग के साथ ही इस बार भी मोहर्रम का पर्व मनाया जाएगा ।मौके पर उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, आईटीडीए निदेशक सलन भुईंया, अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थें।।
