सिमडेगा- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त शुक्रवार को जिला मुख्यालय के महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर संदेश दिया उसके उपरांत भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा जिसमे प्रभात फेरी मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा स्वच्छता अभियान जैसे अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उसी के निमित्त आज सभी महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण किया गया।मौके पर पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा की समय-समय पर संगठन द्वारा महापुरुषों की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है वर्तमान में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त स्वच्छता अभियान चलाया गया सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रयास करें कि गांव तक प्रत्येक घर में तिरंगा लगे और लोगों के मालूम चले की आजादी के 75वे वर्ष में यह अमृत काल चल रहा है।मौके पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक जिले के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने भी अपने विचार रखे एवं महापुरुषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के जिला सहसंयोजक नवीन सिंह,रामविलास बड़ाईक अनूप प्रसाद ,दुर्ग विजय सिंह देव ,अमरनाथ वामलिया ,सावित्री देवी ,सतीश पांडे, तुलसी साहू, बसंत मांझी ,फुलसुंदरी देवी, संतोष बामलिया ,घनश्याम सिंह सत्यनारायण प्रसाद ,राकेश रविकांत, विद्या बड़ाईक ,चंदन लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
